बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोरी ने लगाया घर में फांसी , इलाज के दौरान हुई मौत

न्यूज डेस्क : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबपुर ग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां एक 14 वर्षीय लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह लड़की के शव को घर से बाहर निकाला गया। घटना शनिवार की देर शाम को बताया जा रहा है। उक्त लड़की की पहचान साहेबपुरकमाल ग्राम निवासी किशोर कुमार चौधरी के 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप मे‌ की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता बरौनी रेलवे थाना में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। और वह उस दिन ड्यूटी पर तैनात थे। जब तक उन्हें घटना की सूचना मिल पाते तब तक उसकी पुत्री ने फांसी का फंदा लगा लिया था। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा किसी तरह अस्पताल ले गया जहां, डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वही इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना के संबंध में पिता किशोर कुमार चौधरी ने स्थानीय थाना साहेबपुरकमाल को आवेदन दे कर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है इस मामले की अच्छी तरह से जांच हो।