बेगूसराय में छुआ-छूत की बेड़ियों को पार कर रहा यह आदर्श विद्यालय, छात्राओं के लिए बना पिंक रूम..

डेस्क : महिलाओ में मासिक धर्म होना एक प्राकृतिक देन है। कुछ सामाजिक लोग अभी भी इसे छुआ-छूत से जोड़कर देखते हैं। पुराने समय में तो इस दौरान महिलाओ को सबसे अलग कर रखा जाता था और आज भी कई जगहों पर इस तरह की चीज़े देखने को मिलती है। हालांकि, सरकार अब लोगों को इसे लेकर जागरूक कर रही है। ऐसे में आज हम बात कर रहे हैं बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय तरबन्ना की.. यहां के एचएम बिभा रानी ने छात्राओं को विशेष ध्यान में रखते हुए विद्यालय में ही पिंक रूम का निर्माण कराया।

बताते चलें की आदर्श मध्य विद्यालय तरबन्ना आए दिन अपनी बेहतर शैक्षणिक, माहौल को लेकर सुर्खियों में रहती है। ऐसे में छात्राओं के लिए यह प्रयास बेहद ही काबिले-तारीफ है। अब छात्राएं विद्यालय में ही मासिक धर्म के दौरान बेहतर सुविधा उपयोग कर सकेगी। गुरुवार को पिंक रूम का उद्घाटन बीईओ अनामिका कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि “पिंक रूम से छात्राओं को विद्यालय से बड़ी सुविधा मिलेगी। विद्यालय द्वारा उक्त कमरे का निर्माण अच्छी पहल है। वही, एचएम विभा रानी ने बताया कि “पिंक रूम में मासिक धर्म और इससे छात्राओं को होने वाली समस्या को लेकर सेनेटरी पैड सहित इससे जुड़ी हर आवश्यक चीजे यहां उपलब्ध रहेंगी।”

आगे उन्होंने कहा की “यहां छात्राएं बिना झिझक इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकेगी और मासिक धर्म के दौरान आपन खयाल भी रख सकेंगी। अब इससे छात्राओं की शिक्षा भी बाधित नहीं होगा। इसके लिए पिंक रूम में इनसीनेटर मशीन लगायी गयी है जो इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैडों का निष्पादन कर देगी।