महिला ने गले में फंदा डालकर की खुदकुशी


नावकोठी (बेगूसराय): प्रखंड क्षेत्र में परिवारिक विवाद के कारण महिला ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है। घटना मंगलवार की है। मृतक पहसारा पूर्वी पंचायत के ररिऔना की सुभाष चौधरी की 35 वर्षीया पत्नी आरती देवी है। घटना के बाद सभी परिजन घर छोड़कर फरार है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मृतका परिजनों के लिए दिन का खाना बना रही थी, उसी समय किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया।

विवाद के बाद पति जानवरों के लिए चारा लाने खेत चला गया। उसी क्रम में महिला ने कमरे को अंदर से बंद कर गले में साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली । थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर एस आई त्रिभुवन कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर दरवाजे को तोड़कर फंदे से झूलते शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, फिर भी अन्य विन्दुओं पर तहकीकात की जा रही है। पुलिस शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।आ