वृन्दावन से गायब युवक की शव हल्दी खेत से बरामद

नावकोठी (बेगूसराय) : प्रखण्ड क्षेत्र डफरपुर के वृन्दावन गाँव में एक 18 वर्ष के लड़के का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार उर्फ कारेलाल, पिता टुन्नी सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिछले मंगलवार की रात कुआ पर सोया हुआ था जहाँ से लगभग 1:30 बजे शत्रि से गायब हो गया ।उनके परिजनों ने इसकी लिखित सूचना नावकोठी थाना को दी थी।

मृतक अपने माता -पिता का एकलौता पुत्र था । वह इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।परिवार की आथिर्क स्थिति खराब होने के कारण वह दिल्ली मजदूरी करने गया था लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन होने के कारण वह घर लौट आया था।उसकी बहन की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी।पिता खेतिहर मजदूर थे, और पशुपालन कर अपना परिवार चलाते थे।माता रिंकु देवी और पिता टुन्नी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। रोते -रोते बेहोश होकर गिर जाते थे।उन्होंने ने बताया कि अब हमको कौन देखेगा।मैंने किसका क्या बिगाड़ा था जो मेरा बुढ़ापा का सहारा छीन लिया।

मृतक के चाचा सुधीर सिंह ने बताया कि लड़का बिल्कुल शरीफ था और उसका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं था।इसके मौत से घर का इकलौता चिराग बुझ गया।पुलिस हरेक बिंदु पर जाँच -पड़ताल कर रही है।मौके पर पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ पहुच कर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजने की तैयारी कर रहे थे।मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार,एसआई भोला राम,अवर निरिक्षक त्रिभुवन ठाकुर सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।