मास्क नहीं पहनने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों ने काटा चालान

नावकोठी (बेगूसराय): बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले के खिलाफ रोक टोक अभियान शुरू हो गया है। कई जगहों पर प्रशासन ने जुर्माना भी लगाया है। प्रशासन द्वारा सघन मास्क चेकिंग किया गया नावकोठी प्रखंड के स्थानीय बाजार, चौक -चौराहे पर बुधवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बाजार के दुकानदारों, ग्राहकों, बाइक सवार, ई रिक्शा पर सवार आदि जो बिना मास्क पहने घूम रहे थे उनसे चालान काटा गया। कुल 41 लोगों से 2,050 रूपए जुर्माना की राशि वसूली गई। इस संबंध में चेकिंग कर रहे पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुई है। इसलिए मास्क का उपयोग जरूरी है। इस अभियान में एलईओ लक्ष्मण कुमार झा, जे एस एस संजय कुमार सिंहा आदि शामिल थे। मास्क चेकिंग अभियान से लोगों में हड़कंप है।