नावकोठी में महिला दुकानदार की हत्या पुलिस जांच में जुटी, रात में सौतन ने दिया था खाना

न्यूज डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र से आ रही है जहां नावकोठी बाजार में एक वृद्ध महिला की शव उसके घर से बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि धारधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर नावकोठी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया यह घटना शुक्रवार कि रात की लग रही यही। जहां घर में 65 वर्षीय महिला की हत्या गयी। महिला की पहचान नावकोठी बाजार निवासी दुर्योधन साव की पत्नी नुनुवती देवी के रूप में की गयी है। वह पेशे से दुकानदार थी। नावकोठी बाजार में ही दुकान चलाती थी। परिजनों ने बताया कि महिला अपने मायके हुए एक शादी समारोह से वपास आयी थी। वही महिला की सौतन ने कहा कि शुक्रवार रात को करीब 9-10 करीब खाना देकर हम अपने घर पर आए। लेकिन शनिवार को जब करीब 12-1 बजे दोपहर कर बीच आयी तो देखी की उनका शव घर पर परा था ।