नावकोठी : सुप्रभात बने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मिला नियुक्ति पत्र

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना से सुप्रभात कुमार बने प्रखंड विकास पदाधिकारी।छतौना के स्वर्गीय गणेश मिश्रा के पुत्र सुप्रभात कुमार को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा। ज्ञान भवन सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर गांधी मैदान पटना में नियुक्ति पत्र वितरण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में सुप्रभात कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। विदित हो कि 66 वीं बीपीएससी की परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था।इन्होंने पटना में रहकर लगातार 17 वर्षों तक कठिन तपस्या की, तब जाकर सफलता हासिल हुआ। हाई स्कूल के शिक्षक स्वर्गीय गणेश मिश्र और माता आशा देवी के बड़े पुत्र हैं।

छोटे पुत्र रवि कुमार बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। सुप्रभात कुमार की माध्यमिक शिक्षा एपीएस नावकोठी और स्नातक कोऑपरेटिव कॉलेज बेगूसराय में हुई।इन्होंने दृढ़ विश्वास और परिश्रम को सफलता का अपना मूल मंत्र बताया।इनकी सफलता पर बड़े चाचा सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश मिश्र,ग्राम प्रधान सुनैना देवी,इं रंजीत कुमार पमपम,पंसस अजीत कुमार,आनंद मोहन सिंह, जय जय राम महतो, सुधीर सिंह,उपमुखिया राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।