नावकोठी (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र नावकोठी,बागर, इस्फा, छतौना ,पहसारा सहित कई गांव में किसानों को बूढी गंडक नदी में बढ़ते जल स्तर के कारण कठिनायों का सामना करना पर रह है । वही कई किसानों को सालों का किया हुआ मेहनत बर्बाद हो गया। किसान शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि बहुत मेहनत करने के बाद आम और केला का पौधा लगाया था जो की बाढ़ आने के कारण सुख गया।
वहीं किसान श्रवण सिंह ने कहा कि जब पानी का स्तर कम हुआ तो हमलोगों को आशा जगी। मवेशी को चारा खिलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार के प्रयास के बाद पौधा लगा लेकिन इस बार बाढ़ आने से सब सुख गया। बताते चलें कि किसानों का बहुत बड़ा भूभाग नदी बॉध के उस पार पड़ने के कारण पानी में डूब जाता है।इस बार नदी जल स्तर ज्यादा बढ़ने के कारण कई पेड़ों के सूखने की बात भी सामने आयी है।
नदी का जल स्तर में कमी होने के कारण किसानों में आशा की एक किरण जगी थी,जो नदी जल स्तर बढ़ने के साथ ही घोर निराशा में डूब गयी है। किसानों ने कहा कि इसबार भारी बारिश के कारण कोई फसल नही हुआ, वही सरकार भी किसानों के पक्ष में कोई कदम नहीं उठा रही है । शिव्रत नारायण सिंह ,शंभु प्रसाद सिंह,श्रवण सिंह,दिनेश महतों, कृष्णनंदन महतों सहित अन्य किसानों ने सरकार से सरकारी मदद की गुहार लगाई है।