पहसारा में सक्षम का जिला अधिवेशन संपन्न

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम स्थित मां जयमंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान नावकोठी रोड में सक्षम का जिला अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम सत्र में विधायक कुंदन कुमार बेगूसराय के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रामकुमार वर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा,महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं संजीत यादव भारतीय जनता पार्टी नेता थे।

कार्यक्रम में कुंदन कुमार भारती उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन डोली कुमारी ने की और आगत अतिथियों का स्वागत जदयू नेता मुकेश कुमार,पंचायत समिति सदस्य अनीता झा ने की। कार्यक्रम को प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पाठक ने संबोधित करते हुए सक्षम का विजन दिव्यांगों के बीच रखा।कार्यक्रम को चंदन कुमार जिला संयोजक संबोधित करते हुए सक्षम का प्रचार प्रसार एवं अक्षम को सक्षम बनाने हेतु विशेष जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा सक्षम का मूल मंत्र है।

अक्षम भारत सक्षम भारत आदि का नारा लगाया गया।अक्षम मूल मंत्र सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम में करीब 90 दिव्यांगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच चादर का वितरण वर्मा गैस एजेंसी छौराही के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम दिव्यांगों के विकास के लिए संकल्पित हैं।वहीं इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक रामनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर शिक्षक नेता मोहन सिंह,सरपंच पति रामाशीष सिंह,अनिल झा,छात्र नेता चंदन कुमार,शिवेष रंजन, मोहन पोद्दार,चंद्रभूषण पाठक,सुदेश शर्मा, मुरारी कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्षों की भूमिका को लोगों ने सराहना की।