डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जो मतदान हुए उसकी आंकड़ों की बात करें तो महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है ऐसे में बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव बिहार के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों के थे जहां पर औद्योगिक व्यवस्था काफी सजग है। यह मतदान पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति में करवाए गए जिसमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की थी ऐसे में तकरीबन 12740 वोटों महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा डाले।
अगर सटीक आंकड़ों पर जाएं और विश्लेषण करें तो पता चलता है कि बखरी विधानसभा से 2 लाख 70 हजार वोटरों की संख्या थी। इनमें से महिलाओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 790 थी। जबकि वही पुरुषों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 थी।
वोटिंग की बात करें तो पुरुषों के द्वारा 74,989 वोट डाले गए हैं और महिलाओं के द्वारा 87,728 वोट डाले गए हैं। ऐसे में बखरी की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है और काफी सक्रिय तरीके से वह राजनीति को समझने में सक्षम है यह उन्होंने प्रमाण दे दिया है। इसी के साथ यह विधानसभा चुनाव पुरुषों के 53% मतों के साथ पूर्ण हुआ और महिलाओं का 68% मतों के साथ संपूर्ण हुआ।