भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल कवर फेस मास्क का वितरण किया गया

बखरी: बखरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर चौक थाना के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल कवर फेस मास्क का वितरण बखरी नगर अध्यक्ष भाजपा अमरनाथ पाठक जी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन पर सेवा ही संगठन है का उद्देश रखते हुए जनता के बीच फुल कवर फेस मास्क का वितरण किया गया। उन्होंने जनता के बीच एनडीए सरकार के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

उन्होंने खगड़िया में लोगों को राशन और मास्क वितरण महिला नेत्री के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी बताया । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों से पीएम केयर्स फंड में कुछ ना कुछ दान देने की अपील भी की। उन्होंने जनता के बीच सबका साथ सबका विकास के बारे में भी बताया। मौके पर पूर्व विधायक रामानंद राम, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह बखरी विधानसभा प्रभारी गौतम सिंह राठौड़, मंडल मंत्री संजय कुमार सुमन, पूर्व मुखिया सरोजिनी भारती, भाजयुमो बखरी नगर महामंत्री रवि पोद्दार, राहुल राज एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।