लोगों के दिमाग पर छा गई Yamaha की ये धाकड़ Bike – अपने सभी मॉडल को पछाड़कर बन गई नंबर-1….

3 Min Read

Yamaha FZ : एक कंपनी ऐसी भी है जिसकी चर्चा Hero, Honda, Bajaj, Suzuki, TVS जैसी कंपनियों से नहीं है. यह कंपनी हर महीने सीमित दोपहिया वाहन बेचती है, लेकिन इनकी एक क्लास है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यामाहा की। प्रीमियम खंड के दोपहिया वाहनों के निर्माता यामाहा (Yamaha ) ने अप्रैल में घरेलू बिक्री में 23% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 52,939 यूनिट्स की बिक्री की।

अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 42,968 यूनिट था। यानी 23.21% की ग्रोथ के साथ इसकी 9,971 यूनिट्स ज्यादा बिकीं। इस अवधि के दौरान कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल FZ था। इसकी 20,931 यूनिट्स बिकीं। वहीं, कंपनी के कुल घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 39.54% थी। सबसे पहले आपको कंपनी के घरेलू बिक्री के आंकड़े दिखाते हैं।

यामाहा के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल FZ था। इसकी 20,931 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल 2022 में यह स्लॉट 16,508 यूनिट था। इसके पास 39.54% बाजार हिस्सेदारी थी। पिछले महीने R15 की 11,294 यूनिट्स बिकीं। एक साल पहले यह आंकड़ा 7,948 यूनिट था।

वहीं, उसके पास 21.33% मार्केट शेयर था। Yamaha RayZR की 9,945 यूनिट्स बिकीं। 22 अप्रैल को इसकी 5,778 यूनिट्स बिकीं। इसके पास 11.90% मार्केट शेयर था। MT15 की 4,469 यूनिट बेची गईं। साल दर साल आधार पर इसकी 4,759 यूनिट्स कम बिकीं। इसके पास 8.44% बाजार हिस्सेदारी थी। वहीं, FZ25 की एक भी यूनिट नहीं बिकी।

अब Yamaha की एक्सपोर्ट सेल्स की बात करें तो YoY के आधार पर कंपनी को अप्रैल में 39% का नुकसान हुआ. पिछले महीने इसने 16,650 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। जबकि अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 27,263 यूनिट था। यहाँ भी, FZ कंपनी के लिए सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली मोटरसाइकिल थी। इसका कुल निर्यात 4,636 यूनिट था। हालांकि, अप्रैल 2022 में इसने 14,092 यूनिट्स का निर्यात किया।

सेल्यूटो आरएक्स एक्सपोर्ट लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही, जिसकी 3,364 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। इसी तरह, सैल्यूटो की 3,306 यूनिट, RayZR की 1,678 यूनिट, MT15 की 1,348 यूनिट, FZ25 की 1,042 यूनिट, R15 की 626 यूनिट, SZ की 620 यूनिट और Fascino की 30 यूनिट का निर्यात किया गया।

TAGGED:
Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version