डेस्क : वाहन चलाने वाले लोगों को गाड़ी से संबंधित कई चीजों पर ध्यान रखना होता है। गाड़ी मेंटेन रखना बेहद आवश्यक है। इससे आपका सफर शानदार होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहता है। किसी भी वाहन का मुख्य हिस्सा पहिया होता है। गाड़ी अपने चारों पहियों पर टिका होता है। ऐसे में इसे मेंटेन करना अहम है। कहीं सफर पर निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि टायरों में हवा का प्रेशर सही है या नहीं। टायरों में कम या अधिक हवा होने के चलते आप मुश्किलों में पड़ सकते हैं।
टायरों में रखें हवा मेंटेन : यदि आप अपने वाहन से सफर पर निकलते हैं तो टायर के प्रेशर को लगातार चेक करते रहें। इसके लिए आप टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम डिवाइस का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि अब कई कारों में गाड़ी के साथ ही यह डिवाइस आता है। इस डिवाइस का खासियत यह है कि इसके जरिए आपके डैशबोर्ड पर टायर की प्रेशर कितनी है वाहन चालक आराम से पता लगा लेगा।
गाड़ी के टायरों में हवा का संतुलन होना बेहद जरूरी है। टायर में हवा का ज्यादा होना और कम होना दोनों ही हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में टायर में हवा का संतुलन बना बना के भरना होता है। टायर में यदि हवा का सही प्रेशर हो तो टायर की लास्टिंग बढ़ जाती है। वहीं यदि प्रेशर कम रखा जाए तो माइलेज पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा गाड़ी चलाते समय बैलेंस भी बिगड़ने की संभावना होती है।
वहीं टायर में हवा का प्रेशर संतुलन बनाकर रखने के कई फायदे हैं। इससे आपकी गाड़ी बिल्कुल नई की तरह माइलेज प्रदान करती है। हवा सही रहने से टायर कटने- फटने की भी संभावना ना के बराबर रहती है। इसके अलावा ड्राइव करते समय बैलेंस भी सही रहता है। अब हम यह कह सकते हैं कि छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने से आप खुद भी और अपनी गाड़ी को भी सुरक्षित रह सकते हैं।