भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगी Tata की Electric Nano, देखें- सारी जानकारी…..

Tata Nano EV : देखा जाए तो लोगों को बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल ही ज्यादा पसंद आ रहे हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी ज्यादा महंगे होने के कारण भारतीय लोगों को पेट्रोल से चलने वाली सस्ती हैचबैक कारें सही लगती है।

लेकिन भविष्य में भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें भी मौजूद होगी जिनमें MG एयर के साथ Tata Nano का नाम भी शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Tata कंपनी के मालिक रतन टाटा के पास Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन मौजूद है और इसे इलेक्ट्रा ईवी ने खास तौर पर बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही Tata Nano EV जयेम नियो के नाम से सड़को पर दौड़ती हुई मिलेगी। इसके साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम होगी।

कब लॉन्च होगी Tata Nano EV

आपको बता दें कि साल 2018 में बेंगलुरु की एक कंपनी जयेम ने Nano EV को जयेम नियो इलेक्ट्रिक के रूप में पेश किया था। अब इसकी 400 यूनिट कैब सर्विस देने वाली कंपनी एग्रीगेटर ओला को देने का फैसला किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि भविष्य में जयेम नियो को आम इंसान भी खरीद सकेंगे और ये जल्द ही ग्राहकों के लिए बाजार में पेश की जाएगी।

कितनी है कीमत और रेंज

जानकारी से पता चला है कि Tata Nano EV के ही वर्जन जयेम नियो को 5 लाख रुपये के बेस प्राइस में लॉन्च किया जायेगा। इस इलेक्ट्रिक कार में आपको 72V की बैटरी देखने को मिलेगी और इसे एक बार फुल चार्ज करने पर आपको 200 किलोमीटर की रेंज मिल जाएगी।

मिलेगी क्या खूबियां

मीडिया से जानकारी मिली है कि Tata Nano EV में आपको इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम, ब्लूटूथ, फ्रंट पावर विंडो, AC के साथ कई खूबियां देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पता चला है कि Tata Motors ने जयेम का अधिग्रहण कर लिया है और इसे Tata Nano EV प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे दी गई है।