मार्केट में कब आएंगी Royal Enfield EV और Yamaha RX100, सामने आई पूरी डिटेल….

अब ऑटोमोबाइल मार्केट में बस इलेक्ट्रिक व्हीकल का ही सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। इसलिए अब भारतीय टू व्हीलर कंपनी Royal Enfield भी अपना EV वर्जन निकालने की तैयारी कर रही है। 80 के दशक की ये बाइक आज भी युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। अब आप इस धाँसू इलेक्ट्रिक बाइक के EV वर्जन को जल्द ही सड़कों पर दौड़ते हुए देखेंगे। इसके साथ ही Yamaha RX100 भी दोबारा लॉन्च होने वाली है जिसके ऊपर काम चल रहा है। आइये आपको बताते है इन दोनों के अपडेट के बारे में……

एक से ज्यादा बैटरी का ऑप्शन

सबसे पहले हम बात करते है Royal Enfield EV बाइक की और अब तक इसके इंजन, बैटरी और कीमत के अलावा रेंज और लॉन्चिंग के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शानदार बाइक का प्रोटोटाइप तैयार किया जा चुका है। फिलहाल कंपनी द्वारा इसकी टेस्टिंग की जा रही है और इसमें आपको एक से ज्यादा बैटरी का ऑप्शन मिल सकता है।

दूसरी बाइक से होगी बिलकुल अलग

ये बाइक कंपनी की पहली लॉन्ग रेंज वाली बाइक होगी। रेस में सबसे आगे रहने के लिए इस बाइक को बाकी दूसरी बाइक से अलग बनाया जायेगा। जानकारी के अनुसार इस बाइक को जल्द ही भारत में इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जायेगा। उम्मीद है कि इसे साल 2024 तक लॉन्च कर दिया जायेगा।

तमिलनाडु में नई फैक्ट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रॉयल एनफील्ड ने इस EV बाइक को बनाने के लिए स्पेनिश कंपनी से समझौता किया है। इलेक्ट्रिक बाइक का निर्माण तमिलनाडु में बनी नई फैक्ट्री में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसका डाइमेंशन और लुक में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे क्लासिक लुक में ही तैयार किया जाएगा। बस इसमें पेट्रोल फ्यूल की जगह EV को जोड़ दिया जायेगा।

Yamaha RX100

आपको बता दें इस बार Yamaha RX100 में 200cc से ज्यादा पावर का इंजन मिलेगा जो 4 स्ट्रोक होगा। इसमें DRL, LED लाइट्स, सेल्फ स्टार्ट भी मिलेगा। इसे साल 2026 में पेश किया जा सकता है। नई हाई स्पीड बाइक में आपको अलॉय व्हील, डिजिटल डिस्प्ले, स्पीडोमीटर, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

साल 1985 में पहली बार हुई लॉन्च

इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक और किक के साथ सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन भी मिलेगा। Yamaha RX100 में आपको एलईडी लाइटें, टर्न इंडिकेटर, साइड स्टैंड, ट्यूलेस टायर और स्टाइलिश गोल हेडलाइट मिलेगी। इसे पहली बार साल 1985 में लॉन्च किया जायेगा और बाद में साल 1996 में इसे बंद कर दिया गया।