कितना रखना चाहिए AC का तापमान – खुद सरकार ने बताई ये बात

2 Min Read

दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में इस वक्त बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। कई लोगों की इस भीषण गर्मी से जान भी चली गई है। बहुत सरे लोग इस वक्त AC का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे कई शहरों में गर्मी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है और लोग इससे बहुत परेशान हो चुके हैं। कई लोगों को इस भयंकर गर्मी से भयंकर बीमारियां हो रही हैं। AC का इस्तेमाल करना अब अनिवार्य हो चुका है।

AC चलाने वाले लोगों के दिमाग में अक्सर यह सवाल आ जाता है कि आखिर AC को किस तापमान पर चलाना चाहिए। अब इस चीज की जानकारी मंत्रालय द्वारा दी गई है। एयर कंडीशनर को किस तापमान पर काम करना चाहिए, यह अलग अलग पैरामीटर पर निर्भर करता है। वैसे गर्मियों में एसी को लगभग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाया जाना चाहिए, वहीँ ज्यादातर शीतकालीन महीनों में 18-22 डिग्री सेल्सियस पर इसका इस्तेमाल होना चाहिए।

एनर्जी कंजर्वेशन ब्यूरो कार्यकारी इंजीनियर के जरिये भेजी गई, उपयोगी जानकारी के हिसाब से AC का सही और समझदारी भरा उपयोग किया जा सकता है।AC खरीदने से पहले हमेशा उस पर मिलने वाली रेटिंग का ध्यान रखना चाहिए। हम लोगों को हमेशा 5 Star AC को ही अपनी पहली पसंद बनाए रखना चाहिए।

Share This Article
Exit mobile version