Mahindra Thar को मिला नया धांसू अवतार, लिस्ट से बाहर हुए दो कलर, जानिए विस्तार से..

डेस्क : Mahindra and Mahindra कार निर्माता कंपनी एक-एक करके अपनी सभी वीइकल को नए लोगो के साथ अपडेट कर रही है। Mahindra के पुराने लोगो को सिर्फ कमर्शियल वीइकल्स पर ही इस्तेमाल किया जाएगा। महिंद्रा की Mahindra Thar की वजह से लाइफस्टाइल वीइकल्स का ट्रेंड बरकरार है। हाल में Mahindra and Mahindra ने Thar एसयूवी को नए लोगो के साथ अपडेट किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें नये बटन भी जोड़े हैं।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके फाइव-डोर वर्जन को लाने की तैयारी भी कर रही है। वहीं Thar को कंपटीशन देने के लिए Force Motor Gurkha का फाइव डोर मॉडल लाने की तैयारी में है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी Jimny के लॉन्च को लेकर भी बातें अब तेज हो गई हैं।

उम्मीद है इसे वर्ष 2023 में Auto Expo में पेश किया जा सकता है। ऐसे में महिंद्रा अपनी Thar को और बेहतर बनाने के लिए इसे अपडेट भी कर रही है। महिंद्रा का नया ट्विन्स पीक्स लोगो पुराने वाले लोगों से काफी बेहतर दिखता है। Thar पर पहले इस नए लोगो के बजाय “महिंद्रा” लेटर लिखा मिलता था। हालांकि इसके नये मॉडल में अब अंदर और बाहर की तरफ नया लोगो भी मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी की चाबियों पर भी ट्विन पीक लोगो देखने को मिलेगा।

Mahindra Thar में जुड़े नये बटन : Mahindra Thar में नये लोगो के अलावा ऑटो AC के नीचे के टॉगल (जो पैसेंजर एयरबैग और हैजर्ड लाइट को कंट्रोल करते हैं) अब थोड़े बदल दिए गए हैं। इसमें पहले हैजर्ड लाइट के बगल में 3 डमी टॉगल थे। ये डमी बटन अब ईएसपी बटन, हिल डिसेंट कंट्रोल बटन और डोर लॉक बटन को अलॉट भी कर दिए गए हैं।

Mahindra Thar के 2 कलर ऑप्शन हुए बंद : इन सब अपडेट्स के अलावा Mahindra ने Thar के 2 कलर ऑप्शन- मिस्टिक कॉपर और रॉकी बेज भी बंद कर दिए हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक Thar को अब सिर्फ 4 कलर में खरीदा जा सकता है। इनमें रेड रेज, एक्वा मरीन, गैलेक्सी ग्रे और नेपोली ब्लैक भी शामिल हैं। इसके मैनुअल वेरिएंट में सिर्फ रेड और ब्लैक, दो कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।