सिर्फ दबंगई के लिए Fortuner खरीदते है लोग- ये हकीकत जान छोड़ दोगे खरीदने का ख्याल! इसमें हैं कई कमियां

Toyota Fortuner एक बहुत ही लोकप्रिय SUV है. यह काफी बड़ा है। इसका आक्रामक डिजाइन और दमदार बिल्ट क्वालिटी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसमें शक्तिशाली इंजन विकल्प (पेट्रोल और डीजल दोनों) मिलते हैं। इसमें 4 व्हील ड्राइव और 2 व्हील ड्राइव सिस्टम का विकल्प मिलता है। इसके कई फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। आपने इसकी कई खूबियां सुनी होंगी। इसलिए आज जानिए इसकी कमियां भी।

कीमत : Toyota Fortuner कई लोगों को महंगी लग सकती है. इसमें दिए जाने वाले फीचर्स के हिसाब से कीमत ज्यादा लगती है। वर्तमान में, इसके टॉप-वेरिएंट की कीमत लगभग 58 लाख रुपये (ऑन रोड) है।

सवारी की गुणवत्ता : इसकी राइड क्वालिटी काफी दमदार और ऊबड़-खाबड़ जैसी है। कार के अंदर बैठ कर सड़क के गड्ढे महसूस होते हैं। इसके केबिन में झटके भी महसूस किए जाते है।

भारी स्टीयरिंग : कम गति पर भी स्टीयरिंग भारी रहता है। इससे शहर में या भीड़ में वाहन चलाते समय परेशानी होती है। शुरूआती दिनों में इसे चलाने से आपके हाथों में दर्द भी महसूस हो सकता है क्योंकि आपको स्टीयरिंग पर ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी।

बॉडी रोल : इसमें बॉडी रोल काफी ज्यादा होता है। अंदर बैठा व्यक्ति खुद को घुमावों पर इधर से उधर जाते हुए भी फिल करता है। सेकेंड और थर्ड रो में आपको बॉडी रोल ज्यादा महसूस होगा, इसमें कंफर्ट भी काफी कम है।

सुविधाएँ : इसमें सनरूफ, लम्बर एडजस्टमेंट, ऑटो-वाइपर, टीपीएमएस आदि जैसे कई फीचर्स की कमी है, क्योंकि इसकी कीमत (32.59 लाख रुपये से 50.34 लाख रुपये) में ये फीचर्स आराम से दिए जा सकते हैं।

माइलेज अगर : पेट्रोल में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ माइलेज 6 से 7 या इससे ज्यादा है तो आपको 8 किलोमीटर तक का ही माइलेज मिलता है। हालांकि, डीजल लगभग 10KM का माइलेज देती है।