ये है देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार Renault Triber, कीमत 6 लाख से शुरू..

डेस्क : रेनो ट्राइबर भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती सेवन सीटर कार है, जिसे RXE, RXL, RXT और RXZ जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 10 वेरिएंट्स में इस बार पेश किया गया है, जिसकी कीमतें 5.92 लाख रुपये से लेकर 8.51 लाख रुपये (Xशोरूम) तक है।

रेनो ट्राइबर में 999 सीसी का 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 100 PS तक की पावर और 160 NM टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी का यह दावा है कि रेनो ट्राइबर की माइलेज 20 kmpl तक की है।

कीमत 5.92 लाख रुपये से हैं शुरू : रेनो ट्राइबर के बेस मॉडल Renault Triber RXE मैनुअल पेट्रोल की कीमत 5.92 लाख रुपये है। इस MPV की माइलेज 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber RXL मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 6.64 लाख रुपये और Milaze 20.0 किलोमीटर प्रति लीटर तक की है।

इसके बाद Renault Triber RXT मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.19 लाख रुपये तक है। Renault Triber Limited Edition की कीमत 7.47 लाख रुपये है। ये सभी X शोरूम प्राइस हैं। Renault Triber RXT EASY-R AMT वेरिएंट की कीमत 7.71 लाख रुपये और Milaze 20.02 kmpl की है।

रेनो ट्राइबर की होती हैं अच्छी बिक्री : रेनो ट्राइबर के टॉप सेलिंग मॉडल Renault Triber RXZ मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.79 लाख रुपये तक है। Renault Triber RXZ Dual Tone मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है और इसकी Milaze 20.0 kmpl तक की है। Renault Triber Limited Edition AMT वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये तक है। Renault Triber RXZ EASY-R AMT Dual Tone AMT वेरिएंट की कीमत 8.31 लाख रुपये और Renault Triber RXZ EASY-R AMT Dual Tone वेरिएंट की कीमत 8.51 लाख रुपये तक है। (ये सभी X शोरूम प्राइस) है।