सावधान! अब टोल वाले FASTag पर पड़ रहा है डाका, बैंक अकाउंट से ऐसे उड़ा रहे हैं पैसे, जानें –

डेस्क : टोल प्लाजा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर पहले लोगों को लंबी लाइन में रुक कर टोल टैक्स देने होते है। तब वाहन चालकों से लेकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए FASTag की शुरुआत की गई।

FASTag के जरिये बिना रुके ही टोल टैक्स पे कर सकते हैं। फास्टैग की मदद से गाड़ी के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर प्लाजा पर लगा स्कैनर गाड़ी पर लगे फास्टैग को स्कैन करके टोल टैक्स काट लेता है। ऐसे में कैश की जरूरत नहीं पड़ती। जिससे टोल प्लाजा पर छीना झपटी जैसे अपराधों पर लगा था। लेकिन एक कहावत है न कि “चोर के लिए ताला क्या, बेईमान के लिए केवाला क्या” अर्थात चोर चोरी करने कब लिए बड़े से बड़े ताला को तोड़ देता है। और बईमान यदि बेईमानी पर उतर जाए तो जमीन की कागज की भी कोई अहमियत नहीं रह जाती। ऐसे जालसाज पर फास्टैग से भी पैसे निकालने में सक्षम हो गए हैं।

वीडियो में देख सकते हैं सारा खेल : दरअसल, गाड़ी के बिना टोल पर जाए टैक्स कट जाने की कई घटनाएं सामने आई है। बैंक से पैसे कट जाते हैं। लोग यह सुन कर हैरान हो रहे हैं। इस संबंध में खोज बिन किये जाने के बाद जो सामने आया उससे हर कोई दंग रह गया। वहीं एक वीडियो हाथ लगा जिसमें जालसाजों की पूरी करतूत देखा जा सकता है।

जालसाज ऐसे करते हैं account साफ : वीडियो में देखने को मिला कि एक बच्चा सड़क पर कार साफ करने लगता है। बच्चा कार साफ करते-करते शीशे पर लगे फास्टैग पर हाथ घूमने लगता है। दरअसल बच्चें ने हाथ में एक घड़ी की तहर कुछ पहना था जो कि एक स्कैनर है। ऐसे में बच्चे जितने बार फास्टैग पर हाथ घूमता है अकाउंट से उतने बार पैसें कट जाता है। वहीं वाहन मालिकों को जब तक पैसें कटने के मेसेस आते हैं। तब तक तो बच्चें नो दो ग्यारह हो जाता हैं। जालसाजों का फास्टैग पर हाथ फैर कर लोगों के बैंक खाते को साफ करने का मामला डारने वाला है। ऐसे में लोगों को सचेत होने कि आवश्यकता है।