ये हैं 4 धांसू Electric Cycle, देती है 55Km की दमदार रेंज, अब ट्यूशन और स्कूल जाने का झंझट खत्म!

Electric Cycle : वैसे तो मार्केट में आपके कई इलेक्ट्रिक व्हीकल को देखा या उसके बारे में सुना होगा। पर आज हम आपको बताते हैं बैटरी से चलने वाली साइकिल के बारे में। जी हां, हम आपको हीरो की 4 इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताएंगे।

इन साइकिल को फुल चार्ज करने पर ये 55 किलोमीटर तक का रेंज और 25 kmph तक की टॉप स्पीड देती है। इन साइकिल को खास तौर पर स्टूडेंट्स और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए ही बनाया गया है। तो आज अपनी ही रिपोर्ट में आपको बताते हैं इन हाइब्रिड साइकिलों की रेंज, बैटरी और रफ्तार के बारे में

Hero Lectro C1 : लिस्ट में पहला नाम है Hero Lectro C1 का, इसकी कीमत 32,999 रुपये है। यह साइकिल दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 250W BLDC मोटर मौजूद है, जो इसके पिछले चक्के में लगाया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज करने पर 30km तक का सफर देती है।

Hero Lectro C5x : इस लिस्ट में दूसरा नाम है Hero Lectro C5x का और ये 38,999 रुपये की है। यह ई-बाइक लिथियम-आयन डिटेचेबल बैटरी से लैस है। इससे इसे चार्ज करना और स्वैप काफी आसान है। साथ ही इसकी बैटरी पर पानी और धूल का कुछ असर नहीं पड़ता है। हालांकि इसे इसे फुल चार्ज होने में कुल 3-4 घंटे का समय लगता है।

Hero Lectro F1 : तीसरी साइकिल है Hero Lectro F1 है और इसकी कीमत 38,999 रुपये है। ये साइकिल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। यह साइकिल एंटी-स्किड मिश्र धातु पेडल के साथ आता है। इसमें आगे और पीछे दोनों के लिए आईएसओ प्रमाणित डिस्क ब्रेक दिया भी मिलेगा।

Hero Lectro F6i : इस लिस्ट में चौथा नाम है Hero Lectro F6i और इसकी कीमत 54,999 रुपये है। इसमें 11.6 Ah की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज करने में 55 किलोमीटर तक बिना रुके चलती है। इसमें RFID की लॉक फ़ंक्शन के साथ एक LED डिस्प्ले आपको मिलेगा।