टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में अपनी नई टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक को जल्द ही लॉन्च करने की घोषणा की है। यह टाटा मोटर्स की देश में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। जिसे कंपनी इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। Tata Tiago EV को 26 kWh या 30.2kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है. यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किमी की रेंज दे सकती है।
यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। कंपनी C3 हैचबैक पर आधारित बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। दिसंबर 2022 तक इसका अनावरण किया जा सकता है। जबकि लॉन्च Q1, 2023 में हो सकता है। नया मॉडल सीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा, यह मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म वर्तमान में Peugeot e-208 को पावर देता है। यह एंट्री-लेवल वेरिएंट में करीब 300 किमी की रेंज ऑफर कर सकती है।
MG Motor India ने अपनी नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जिसे कंपनी साल 2023 में लॉन्च कर सकती है। यह Wuling Air EV पर आधारित है। आपको बता दें कि कंपनी इस कार की कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये तक रख सकती है। एंट्री-लेवल MG EV का व्हीलबेस 2,010mm और लंबाई 2.9 मीटर है।