Mahindra Scorpio की डिलीवरी पाकर नाचने लगा पूरा परिवार, आनंद महिंद्रा ने खुश होकर कह दी ये बात…

Mahindra Scorpio : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करने के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) की डिलीवरी मिलने पर एक परिवार को खुशी से नाचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में पूरा परिवार महिंद्रा डीलरशिप पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है।

ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारतीय ऑटो क्षेत्र में काम करना हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम और खुशी की बात है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरा परिवार नई स्कॉर्पियो के सामने फिल्मी गानों पर खूब डांस कर रहा है। जिसे देखकर आनंद महिंद्रा शेयर करने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम स्तरों – Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L में पेश किया गया है, जो कई वेरिएंट में आते हैं। स्कॉर्पियो-एन की कीमतें बेस-स्पेक Z2 पेट्रोल एमटी के लिए 11.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप-स्पेक Z8 L डीजल 4WD AT वेरिएंट के लिए 23.90 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कंपनी ने कहा है कि ये इंट्रोडक्टरी प्राइस हैं। यानी भविष्य में इसे बढ़ाया जा सकता है।