अब देश में Electric Vehicle कीमत होगी ₹60,000 से भी कम, Nitin Gadkari ने की घोषणा..

Electric Vehicle : धीरे-धीरे ऑटोमोबाइल मार्केट में बहुत कुछ बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो अब लोग पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों के बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन जिन लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल पसंद है वह इन्हें अब भी खरीद नहीं पा रहे हैं। देश का सबसे बड़ा मुख्य कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल की ज्यादा कीमत है।

वैसे तो इलेक्ट्रिकल पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है लेकिन फिर भी इनकी कीमत पेट्रोल और डीजल से चलने वाले व्हीकल से काफी ज्यादा है। लेकिन अब अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार या बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को लेकर बड़ी घोषणा की है।

हाल ही में मनीकन्ट्रोल वेबसाइट की एक खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह दावा किया है कि आने वाले 1 साल के भीतर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाडियां के बराबर कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान दिया है कि मैं चाहता हूं कि आने वाले 1 साल के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की कीमत पेट्रोल व्हीकल के बराबर हो जाए। उन्होंने कहा कि इससे हम फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचा सकेंगे।

बैटरी की कीमत ज्यादा

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल में उसकी बैटरी का खर्च से ज्यादा होता है इसलिए यह महंगी होती है। दरअसल एक गाड़ी की कीमत का 35 से 40% हिस्सा बैटरी खरीदने में लग जाता है।लेकिन नई टेक्नोलॉजी और सब्सिडी के आधार पर सरकार इसे कम करने पर लगी हुई है। इसके साथ ही पूरे देश में जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) आने के बाद उन्हें चार्ज करने की परेशानी ना हो। इसके अलावा नितिन गडकरी ने बताया है कि ईवी कैटेगरी ने बड़ी ग्रोथ दर्ज की है। लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बढ़ती जा रही है जिससे इनकी बिक्री में 800% तक बढ़ोतरी देखी गई है।

कब तक होगा

केंद्रीय मंत्री ने जो घोषणा की है उससे लगता है कि आने वाले कुछ समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की कीमत कम कर दी जाएगी। लेकिन इसमें थोड़ा समय लग सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2023 के आखिरी में या 2024 की शुरुआत में ऐसा हो सकता है। हालांकि ईवी की कीमतों में कितनी कमी आएगी या फिर सरकार इस पर और कितनी सब्सिडी देगी इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोई ऐलान नहीं किया है।