Toll Tax: शख्स को देना पड़ गया 9 करोड़ का टोल टैक्स, पैसे नहीं देने पर हो गए ब्लैकलिस्ट..

Toll Tax FasTag : कई बार आप लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो आपको टोल प्लाजा से होकर भी गुजरना पड़ता है और टोल टैक्स (Toll Tax) भी चुकाना होता है। अगर आपको करोड़ों रुपया का टोल टैक्स चुकाना पड़े तो आप हैरान रह जाएंगे।

ऐसा ही एक व्यक्ति के साथ हाल ही में हुआ है कि उसे 9 करोड़ का टोल टैक्स चुकाना पड़ा। सरकार ने जब से FasTag का इस्तेमाल टोल टैक्स को चुकाने के लिए शुरू किया है तब से ही टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसा करने से लोगों का काफी कम समय टोल टैक्स पर खर्च होता है।

जाने 9 करोड़ टोल टैक्स का मामला : आपको बता दे कि हाल ही में एक व्यक्ति हरियाणा के हिसार में स्थित Mayar टोल प्लाजा से गुजर रहा था। लेकिन जब वह टोल पर पहुंचा तो उसे पता चला कि FasTag Card में बैलेंस कम होने की वजह से उसका कार्ड ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इसके बाद जब व्यक्ति ने अपना FasTag Card का बैलेंस चेक किया तो वह देखकर हैरान रह गया कि उससे 9 करोड़ रुपये चार्ज काटा गया है जबकि टोल का चार्ज औसतन 90 रुपये था।

मिनिमम टोल टैरिफ : आपको बता दें कि लम्बे रूट्स के लिए टोल चार्ज 35 रुपये से लेकर 105 रुपये तक होता है। इसके अलावा अगर कोई भारी वाहन गुजरता है तो मौजूदा टोल टैक्स की क़ीमत से 40 रुपये ज्यादा चार्ज लिया जाता है। आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022 में नेशनल हाईवे पर 33,881 करोड़ का टोल टैक्स कलेक्शन किया गया था, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021 से 21% ज्यादा था।

कैसे करते है टोल टैक्स की कैलकुलेशन : आप लोगों ने भी जरूर कभी ना कभी नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स जरूर दिया होगा। लेकिन आपको पता है कि इसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है? अगर नहीं पता तो हम आपको बता देते है कि अगर सड़क की लम्बाई के आधार पर टोल टैक्स लिया जाता है, जब वह 60 किमी से अधिक हो। अगर वह इससे कम होता है तो आपसे सड़क की वास्तविक लम्बाई के हिसाब से टोल लिया जाता है।