पेट्रोल की चिंता खत्म! ये है देश की सबसे सस्ती Electric Scooter, महज 25 पैसे में होगा 1 Km का सफर..

डेस्क : पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों के चलते गाड़ी से सफर करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल के स्पीड को लेकर लोगों के मन में कई दुविधा रहती है। इन दुविधाओं को दूर करने के लिए आप तीन सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बतातें हैं, जो 78- 115 kmph तक की शानदार स्पीड प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं इनकी विशेताएं।

Ather 450X : एथर 450 एक्स एक ऐसा स्कूटर है, जिससे 1 km के की यात्रा करने पर मात्र 35 पैसा खर्च आता है। इसकी स्पीड की बात करें तो 90 kmph कि बेहतरीन स्पीड मिलेगी। वहीं इसे आप दिल्ली एक्स-शोरूम 1,32,426 रुपये में खरीद सकतें हैं। यह सिंगल चार्ज पर 85 किलोमीटर तक चलेगी। ।

TVS iQube : टीवीएस आईक्यूब में 78 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,00,777 रखा गया है। यह फुल चार्ज पर 75 किलोमीटर तक आराम से बिना रुके चकेगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.5 kWh की बैटरी है। वहीं इसे 1km चलाने पर 30 पैसे का खर्च आता है।

OLA S1 Pro : ओला एस1 प्रो इंडियन मार्केट में सबसे ज्यादा स्पीड देबे वाला स्कूटरों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 1,10,149 रुपये रखे गए हैं। यह स्कूटर 115 kmph की टॉप प्रदान करता है। इसमें 3.97 kWh की बैटरी है। प्रति किलोमीटर मात्र 25 पैसे खर्च पर चलने वाला यह स्कूटर फुल चार्ज करने पर 135 तक चलता है।