महज 3 लाख में मिल रही देश की सस्ती Electric Car – रेंज जान खुशी से झूम उठेंगे आप..

डेस्क : अब तक भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV है, जिसे 11.79 लाख रुपये में लाया गया है। वहीं MG Motors भी इसका मुकाबला करने के लिए AIR EV पर जोरों से काम कर रही है। हालांकि, इन सबको पीछे छोड़ते हुए मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार EaS-E (EAS-E) लाने वाली है। इसे इस समय भारत की सबसी सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी कहा जा रहा है, क्योंकि इसे महज 4 से 5 लाख रुपये के बीच लाए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, किफायती होने के बावजूद इसमें जबरदस्त रेंज भी देखने को मिलने वाली है।

PMV EaS-E की बैटरी की रेंज
PMV EaS-E को रोजमर्रा के कार्यों को करने के लिए डिजाइन किया गया है। कहा यह जा रहा है कि है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक कार को 120 Km से 200 Km के रेंज के बीच चलाया जा सकता है। वहीं, यह 3 वेरिएंट में भी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक द्वारा चुने गए वेरिएंट के हिसाब से ड्राइविंग रेंज भी अलग-अलग होगा।

अगर चार्जिंग की बात करें तो इस कार के लिए 3 kW ac चार्जर दिया जा रहा है, जिससे कि गाड़ी की बैटरी 4 घंटे से भी कम समय में ही चार्ज हो सकेगी

PMV EaS-E EV के फीचर्स

PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार EV को बहुत से लेटेस्ट फीचर्स से लैस किए जाने की उम्मीद है। इसमें क्रूज कंट्रोल, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, LED हेडलाइट्स, टेल लैंप और DRL, अलॉय व्हील, ओवर-द-एयर अपडेट और AC, लाइट, विंडो और हॉर्न के लिए रिमोट कंट्रोल फीचर को भी रखा जा रहा है।