Tata का बड़ा ऐलान – 2022 में 80 हजार से ज्यादा Electric Car बनाएगी कंपनी, Mahindra की बोलती बंद..

न्यूज़ डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए टाटा मोटर्स बड़े पैमाने पर EV बनाने का एलान किया है। कंपनी ने इस बीत वर्ष 80 हजार तक इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल टाटा मोटर्स की भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

नेक्सॉन ईवी की बाजार में सबसे अधिक मांग : वर्तमान में टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी बेचती है। बतादें कि Nexon EV इस समय सबसे ज्यादा आधिक वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। अब Tata Motors अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz ​​का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है। मालूम हो कि पिछले बीत वर्ष में टाटा मोटर्स 19 हजार इलेक्ट्रिक कार बेचीं थी।

TATA कुल 10 इलेक्ट्रिक कारें करेगी लॉन्च : गत वर्ष टाटा ने मार्च 2026 तक 10 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का ऐलान किया था। इसके लिए कंपनी ने नए मॉड्यूलर ईवी आर्किटेक्चर, संबंधित तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर 200 करोड़ डॉलर के निवेश की भी घोषणा की थी। टाटा समूह की अन्य कंपनियों के साथ एक संपूर्ण ईवी इको सिस्टम विकसित करने पर जोरों से कार्य किया जा रहा है।