Creta को कड़ी चुनौती देने आ रही Tata की नई मिडसाइज SUV, देखें – लुक और फीचर्स..

डेस्क : Tata Motors SUV सेगमेंट में लीडिंग कंपनी है और आने वाले समय में वह मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपना रुतबा बरकरार रखने के साथ ही बाकी कंपनियों को भी कड़ी टक्कर देने के लिए एक नई SUV लॉन्च कर सकती है, जो कि नेक्सॉन पर बेस्ड कूपे स्टाइल वाली होगी।

इसका संभावित नाम Tata Blackbird हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 की पहली तिमाही में नेक्सॉन पर बेस्ड इस मिड साइज SUV को इंडियन मार्केट में अनवील किया जा सकता है। ज्यादातर संभावना है कि ऑटो एक्सपो 2023 में Tata Motors की इस अपकमिंग SUV को शोकेस किया जा सकता है

बेहतर लुक और फीचर्स पर भी रहेगा जोर : फिलहाल इंडियन मार्केट में Tata Motors अपनी हैरियर के जरिये मिडसाइज SUV सेगमेंट में मौजूदगी दिखा रही है, लेकिन Hundai Creata, किआ सेल्टॉस और Mahindra XUV 700 जैसी पॉपुलर SUV के आगे नाकाम साबित होती है। अब कंपनी नेक्सॉन पर बेस्ड मिडसाइज SUV के जरिये बाकी कंपनियों से मुकाबला करेगी।

टाटा की अपकमिंग मिडसाइज SUV के लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें ए-पिलर, विंडस्क्रीन और फ्रंट डोर भी दिखेंगे। इसमें ज्यादा बड़ी व्हील, लंबे दरवाजे और ज्यादा बड़े ओवरहैंग के साथ ही काफी रिफ्रेशिंग रियर लुक भी दिखेगा। इस SUV की लंबाई 4.3 मीटर होगी और इसे एक्स1 प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा, जिसपर Tata Nexon भी बेस्ड है।