Tata की दमदार Tiago अब CNG वर्जन में होगी लॉन्च – जानिए क्या होगा खास ?

डेस्क : Tata Motors के पैसेंजर व्हिएकल पोर्टफोलियो में Tiago ने अपनी खास जगह बना ली है। ग्राहकों के बीच Tata Tiago की अच्छी खासी डिमांड है। Tata Tiago कार इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध है। इसके अलावा Tata Motors Tiago NRG भी पेश कर चुकी है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Tata Tiago NRG का CNG वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Tata Tiago NRG ICNG की कीमतों का खुलासा 1 नवंबर को किया जाना। कंपनी ने इस CNG कार के लॉन्च के बारे में डीलर्स को जानकारी भी दे दी है।

Tata Motors ने की Tiago NRG सीएनजी के लॉन्च की पुष्टि : अपनी स्टेटमेंट में Tata Motors ने कहा कि“Tiago NRG का स्टाइल और डिजाइन को कस्टमर्स को काफी पंसद आता रहा है। वर्ष 2021 में फेसलिफ्ट और BS6 अपग्रेड आने के बाद यह अधिक प्रीमियम और आकर्षक हो गयी है। इसने अपने सेगमेंट में अपनी कैटेगरी में बेस्ट फीचर्स, ड्राइवबिलिटी, सेफ्टी और कम्फर्ट के साथ बेंचमार्क भी सेट किया है।” कंपनी ने आगे कहा कि “हमने पिछले 3 सालों में CNG गाड़ियों की सेल में भारी डिमांड और ग्रोथ देखी है। इसे देखते हुए हम CNG सेगमेंट में Tata Tiago NRG iCNG लॉन्च भी कर रहे हैं।”

Tata Tiago NRG iCNG Fetures : Tata Tiago NRG ICNG में रेगुलर NRG XT और XZ वेरिएंट की तरह फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Tiago NRG में स्टील वील्स, हरमन का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, हाईट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फ्रंट फॉग लाइट्स, साइड बॉडी क्लैडिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, Android Auto और Apple CarPlay,Auto Fold ORVM, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ keyless एंट्री जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।