ये है Tata की सस्ती Electric Car, सिर्फ इतनी रखी कीमत, 300KM से ज्यादा की मिलेगी रेंज..

डेस्क : भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दिया है। इस कार का नाम Tata Tiago EV है। टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में मौजूद अब तक की सभी इलेक्ट्रिक कारों में सबसे सस्ती होगी। इसकी कीमत की बात करें तो पहले 10000 ग्राहकों के लिए एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाखों रुपए रखे गए हैं। कंपनी इस कार को लेकर 300 किमी से भी अधिक रेंज का दावा कर रही है। बतादें कि इस कार के लॉन्च के बाद, ऑटोमेकर के पास अब तीनों सेगमेंट, एसयूवी, सेडान और हैचबैक में इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं।

पावरट्रेन की बात करें तो Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक- 24 kWh और 19.2 kWh का विकल्प मिलेगा। 24 kWh बैटरी पैक 315 किमी की रेंज देगा जबकि 19.2 kWh बैटरी पैक 250 किमी की रेंज देगा। लॉन्ग रेंज वर्जन की मोटर 55kW या 74bhp पावर और 115Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है जबकि शॉर्ट रेंज वर्जन की मोटर 45kW या 60bhp पावर और 105Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है। टाटा का दावा है कि यह 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।

वहीं, इसके अलावा हैचबैक में चार्जिंग के चार विकल्प दिए गए हैं। इसे 15A सॉकेट, 3.3 kW AC चार्जर, 7.2 kW AC होम चार्जर और DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। 7.2kW AC चार्जर से बैटरी को 3 घंटे 36 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक महज 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी बैटरी पैक पर 8 साल और 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।