महज 2 लाख में मिल रही Tata Nexon, जल्दी से उठाइए इस ऑफर का लाभ….

Tata Nexon : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि देश की कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Nexon Facelift EV लॉन्च की है। इसके बाद ये कॉम्पैक्ट SUV अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस कार बन चुकी है। बेहतरीन लुक और फीचर्स वाली नई Tata Nexon की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8.10 लाख रुपये से शुरू होती है।

अगर आप भी इस त्यौहार के मौके पर अपने घर कोई कॉम्पैक्ट SUV लाना चाहते हैं तो Tata Nexon Facelift एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन इसके लिए आपको फाइनेंस का विकल्प भी मिल जायेगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको Tata Nexon के दो सबसे सस्ते मॉडल स्मार्ट और स्मार्ट प्लस की लोन, EMI और डाउन पेमेंट की कीमत बताने जा रहे है।

Tata Nexon Loan EMI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई Tata Nexon के बेस वेरिएन्ट स्मार्ट की एक्स शोरूम प्राइस 8.10 लाख रुपये है और ये आपको 9.9 लाख में ऑन रोड़ मिल जाएगी। अगर अब आप Tata Nexon के बेस वेरिएन्ट को 2 लाख के डाउन पेमेंट पर खरीदते है तो आपको 7,09,253 रुपये का लोन चुकाना होगा। इसके लिए अगर आप 5 साल की EMI करवाते है और ब्याज दर 9 प्रतिशत रहती है तो आपको हर महीने इसके लिए 14,723 रुपये की EMI चुकानी होगी। इसके साथ ही अगर आप Tata Nexon Facelift स्मार्ट का फाइनेंस करवाते है तो 1.5 लाख रुपये ब्याज के लग जायेंगे।

दूसरे वेरिएन्ट पर देनी होगी इतनी EMI

इसके बाद Tata Nexon Facelift का दूसरा सबसे सस्ता मॉडल स्मार्ट प्लस आता है। इस वेरिएन्ट के पेट्रोल मैन्युअल की एक्स शोरूम प्राइस 9.10 लाख रुपये हर जिसे आप कैश 10,19,934 रुपये देकर अपने घर ला सकते है। अगर आप Tata Nexon स्मार्ट प्लस का 2 लाख का डाउन पेमेंट देते है तो आपको 8,19,934 रुपये लोन के EMI के रूप में चुकाने होंगे। अगर आप इस Tata Nexon Facelift पर 9 फीसदी ब्याज पर 5 साल की EMI देते है तो आपको हर महीने 17,020 रुपये देने होंगे। वहीं अगर आप Tata Nexon Facelift पर फाइनेंस करवाते है तो आपको 2 लाख से ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा।