Tata Nexon EV नई और पुरानी…कौन-सी कार है पैसा वसूल? समझ लीजिये

Tata Motors की तरफ से साल 2020 में पहली बार पेश की गई Tata Nexon EV इस सेगमेंट की सबसे किफायती और सबसे सफल SUV बनकर निकली है जो इस बजट की कारों में सबसे अच्छी है।

3 साल में 3 से अधिक EV पेश करने के साथ अब Tata ने अपनी नई Tata Nexon EV Facelift को बाजार में पेश किया है। इसमें काफी बदलाव किए गए है। अगर आप नई और पुरानी Nexon EV में से कोई एक खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको इन दोनों SUV के बारे में तुलना करके बताने वाले है कि आपके लिए कौनसी सबसे बेहतर रहेगी?

स्टाइलिंग और एक्सटीरियर

आपको बता दें कि नई Tata Nexon EV में फ्रंट और रियर को नए अंदाज में पेश किया गया है, लेकिन इसके पुराने और नए वर्जन में सिल्हूट को पहले के जैसा ही रखा गया है। पहली बार आपको इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप लाइट और कनेक्टिंग टेललैंप के साथ रियर डिजाइन भी काफी स्टाइलिश दिख रहा है। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ ही सामने के बंपर पर मिलने वाले 3 एरो पैटर्न को बदल दिया है। इसके अलावा Tata Nexon Facelift EV में आपको फ्रंट डोर और टेल गेट पर सिर्फ 2 नेक्सन ईवी के बेज मिलेंगे।

इंटीरियर और खासियत

नई Tata Nexon Facelift EV में आपको 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जबकि पुरानी Tata Nexon EV में आपको 7 इंच की टचस्क्रीन मिलती है। इसके साथ ही आपको नई Tata Nexon EV Facelift में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर को नए 10.25 इंच कलर यूनिट से बदल दिया गया है।

क्या मिलते है फीचर्स

आपको नई Tata Nexon Facelift EV में दो फास्ट चार्जिंग टाइप C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ तीन ड्राइव मोड आपको मिलते है। इसमें सेंटर कंसोल से एक्सेस किया जाता है। इसमें आपको थ्री-स्पोक स्टियरिंग व्हील के साथ टच-बेस्ड HVC सिस्टम दिया गया है और इसमें माउंटेड कंट्रोल भी है। इसके अलावा नई Tata Nexon Facelift EV के केबिन में वेरिएन्ट के आधार पर 3 अलग-अलग थीम में आता है।

रेंज और पावरट्रेन

पहले Tata Nexon EV को प्राइमर और मैक्स के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन कर दिया गया है। इनमे आपको 30kWh और 40.5 kWh बैटरी मिलती है जो 127bhp और 143bhp आउटपुट मिलता है। जिसमें मीडियम रेंज वाली EV 325 किमी और लॉन्ग रेंज वाली 465 किमी की रेंज देती है।