Creta की बादशाहत खत्म कर Tata Nexon बनी नंबर-1, Maruti Brezza की भी बोलती हुई बंद…

April Top Selling Car Tata Nexon: देश में कार लवर्स की कमी नहीं है। हर महीने लाखों कारें बिकती हैं। ऐसे में हर महीने नंबर वन कार की लिस्ट जारी होती है। इसी कड़ी में अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट जारी की गई है। बता दें कि Tata Nexon ने इस बार Maruti Brezza को पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) पहले नंबर पर है। अप्रैल महीने में Tata Nexon की 15000 से ज्यादा यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं।

वहीं, Tata Nexon का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इसके बारे में भी जानिए। Tata Nexon फेसलिफ्ट जल्द ही बाजार में आने वाली है। अपकमिंग अपडेटेड मॉडल में नए इंजन की उम्मीद है। टाटा ने हाल ही में एक टीजर भी जारी किया था, जहां उन्होंने कुछ नया देने की बात कही है। आइए जानते हैं 2023 Tata Nexon फेसलिफ्ट में क्या-क्या मिल सकता है।

नए अवतार में दमदार इंजन : मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 Tata Nexon को नए 1.2L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो 125bhp की मैक्सिमम पावर और 225Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। SUV का मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल मोटर 120bhp उत्पन्न करता है। नई 2023 Tata Nexon फेसलिफ्ट में 1.5L डीजल इंजन का उपयोग जारी रहेगा।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में मिलेगा ये नया फीचर : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Motors Nexon फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय सड़कों पर लॉन्च कर सकती है। यह अपकमिंग अपडेटेड Nexon SUV ज्यादा पावरफुल पावरट्रेन के साथ आ सकती है। यह अफवाह है कि आगामी Tata Nexon फेसलिफ्ट टॉप-स्पेक मॉडल पर ADAS के साथ आएगी। हालांकि, जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है कि कंपनी की ओर से किसी भी अपडेट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसलिए हम उम्मीद ही कर सकते हैं।