मार्केट में राज करने आ रही Tata Motors की 3 नई EVs, जानें- कीमत और फीचर्स….

Tata Motors : अब देखा जाये तो हर तरफ इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ रही है और ऐसे में अब Tata Motors ने भी 3 नई EVs पेश करने के बारे में सोचा है। Tata Motors की इस लिस्ट में Tata Punch EV, Curvv EV और Harrier EV का नाम शामिल है। आइये आपको हम इन तीनो की अब तक की सामने आई जानकारी के बारे में बताते है।

Tata Punch EV

आपको बता दें कि Tata Punch EV कंपनी की ऐसी पहली EV बन जाएगी जिसके फ्रंट फेंडर पर आपको चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलेगी। आपको इसमें कई सारे एक्सटीरियर अपडेट भी देखने को मिलने वाले है। इसमें आपको नए स्टीयरिंग व्हील, बड़े टच स्क्र्रीन के साथ शानदार इंटीरियर और कैपेसिटिव एचवीएसी कंट्रोल भी मिलेगा। Tata Motors अपनी इस EV को दो बैटरी पैक में पेश करने वाली है।

Tata Curvv EV

आपको बता दे Tata Curvv EV को अगले साल तक लॉन्च किया जायेगा। इसमें आपको ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप से लैस हो सकती है, जो एक ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन और सिंगल चार्जिंग में 500 किलोमीटर की रेंज देने के लिए सक्षम बैटरी मिलेगी।

इसका डिजाइन साल 2023 के ऑटो एक्सपो में दिखाई गई कर्व कांसेप्ट से काफी मिलती जुलती होगी। इसके साथ ही Tata Motors की इस EV में आपको डिजिटल क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, एक बड़ा टचस्क्रीन, डुअल पेन सनरूफ और शायद एडास फंक्शन भी दिए जाएंगे।

Tata Harrier EV

साल 2023 के ऑटो एक्सपो में Harrier EV के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया गया घर जो 4*4 की कैपेसिटी का समर्थन करता है। अब मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने वाली Tata Harrier Facelift और Safari Harrier EV कॉन्सेप्ट से प्रभावित है। हाल ही में लॉन्च हुई Nexon और Nexon EV Facelift कर्व डिजाइन से प्रेरणा लेते है।

आपको बता दें कि Tata Motors की Harrier EV भी लोगों के लिए 2024 में उपलब्ध होगी और इसमें आपको 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी। इसके अलावा इसके इंटीरियर में हैरियर आईसीई फेसलिफ्ट के साथ कई समानताएं होगी।