मार्केट में राज करने Tata Moters ला रही 5 नई दमदार Electric Car – कीमत होगी आपके बजट में..

Tata Moters : मार्केट में टाटा nexon EV लॉन्च करने के बाद अब टाटा भारतीय मार्केट की अपनी पकड़ और मजबूत करने पर लगी है। बता दे टाटा नेक्सॉन ईवी, इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में काफी पॉपुलर है। इसी के बाद अब कंपनी कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल को भारतीय मार्केट में उतारने वाली है।

Tata Punch : इस समय भारतीय मार्केट में टाटा पंच वर्तमान 10 लाख रुपये से कम के बजट में सबसे सक्षम गाड़ियों में आती है। इस मॉडल को टियागो ईवी से ऊपर रखा जा सकता है। कुछ वैसे ही टाटा पंच ईवी भी अल्फा प्लेटफॉर्म बेस्ड होगी और इसे अधिक शक्तिशाली पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है।

Altroz EV : आने वाली टाटा अल्ट्रोज़ ईवी का आइडिया पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में प्रस्तुत किया गया था। जिसके बाद संभावना है कि ये गाड़ी 2023 में यानी अगले साल लॉन्च होगी। टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को टाटा का अपडेटेड ज़िपट्रॉन पावरट्रेन दिया जा सकता है। सामने आई जानकारी के हिसाब से अल्टरोज EV एक बार चार्ज करने पर 400 किमी के करीब की रेंज देगी।

Tata Curvv : Tata Curvv EV की प्रस्तुति पहले भी कंपनी ने कर दी है, और उम्मीद है कि ये 2024 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है। खबर है कि Curvv EV उसी Tata X1 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो Tata Nexon को अंडरपिन करता है। और इसकी कीमत 25-30 लाख के बीच में निर्भर करता है।

आपको बता दें इस समय टाटा नेक्सॉन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। इस कार की लोकप्रियता के दम पर टाटा मोटर्स इंडिया में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टॉप रेटिंग की ब्रांड बन गई है। इतना ही नहीं आने वाले समय में बाकी ब्रांड्स भी इस क्षेत्र में अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करेंगे।