डेस्क : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट और फोर व्हीलर मार्किट के लगातार बढ़ते सेल्स आंकड़े इस बात की खुलकर गवाही दे रहे हैं। इनमें से कार सेगमेंट की हम बात करें तो यहां टाटा मोटर्स का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी भारत में इस समय 3 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री कर रही है। टाटा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को बड़ा करना चाहती है।ऐसे में कंपनी की योजना 2027 तक 10 नए मॉडल पेश करने की है।
कंपनी इसकी घोषणा पहले भी कर चुकी है। इसलिए कंपनी भविष्य में टाटा टियागो ईवी , टाटा अल्ट्रोज ईवी ,टाटा पंच ईव और सिएरा आधारित इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है।भारत में फिलहाल उपलब्ध इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक है। कंपनी बहुत जल्द भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार पेश करने का प्लान बना रही है। कंपनी टाटा हैरियर को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी पेश कर सकती है। यह कार अभी अपने टेस्टिंग फेज में है। हालांकि इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
Tata Motors Upcoming Electric Car 2023 में होगी लॉन्च : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार 2023 में लॉन्च हो सकती है। वहीं, Tata Punch EV अभी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इस कार को भी 2023 में पेश करने की भी योजना बना रही है। इस साल विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस के दौरान कंपनी ने टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार पेश करने की घोषणा की थी ।
Tata Motors Upcoming Electric Car कैसे हो सकते है फीचर्स ? टाटा टियागो ईवी 300 किमी तक की रेंज वाली भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। Tata Tiago EV को Tigor की तरह 26kWh बैटरी पैक या Nexon की तरह 30.2kWh के साथ लॉन्च किया जा सकता है। एक बार यह बैटरी फुल चार्ज हो जाने पर कार 300 किमी से ज्यादा की रेंज देती है। टाटा अल्ट्रोज़ ईवी को 2023 में टियागो ईवी के पेश के बाद बाजार में लांच किया जाएगा।
हैरियर फेसलिफ्ट का भी परीक्षण कर रही है कंपनी ? इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें कंपनी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे रही है। 2023 टाटा हैरियर फेसलिफ्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स से लैस होने वाली है।