ये हैं देश में मिलने वाली 5 बेस्ट Electric Car, सिंगल चार्ज में चलती हैं 500 KM!

डेस्क : अब भारतीय मार्केट के ऑटोमोबाइल सेक्शन में इलेक्ट्रिक कारों ने अपनी पकड़ बना ली है। देखते ही देखते EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्शन ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी हासिल कर ली है। ऐसा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के कारण लोगों का रुझान EV की ओर बढ़ गया है। इस समय भारतीय बाजार में एक से बढ़ कर एक इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपको मिल जाएंगी। आज अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे मार्केट की टॉप 5 EV सेगमेंट की कार

Tata Nexon EV
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है Tata Nexon EV का। बीते महीने इस मॉडल की 2,847 इकाइयों बिकी, जिसके साथ ये गाड़ी EV दौड़ में टॉप कर रही है। ये मॉडल दो अलग-अलग वेरिएंट प्राइम और मैक्स में आपको मिलेगी। ये गाड़ी आपको 14.99 लाख रुपये से लेकर 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के रेंज में मिल जायेगी। 30.2 kWh बैटरी पैक के साथ Nexon EV Prime 312 किमी की रेंज देने में सक्षम हैं। वहीं, Nexon EV Max 40.5 kWh यूनिट के साथ 437 किमी प्रति चार्ज की रेंज देती है।

Tigor Ev
इस लिस्ट में दूसरी गाड़ी भी Tata Motors की ही है। सितंबर के महीने में टाटा मोटर्स की Tigor EV की 808 इकाइयां बिकी थीं। ये इलेक्ट्रिक सेडान 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ मार्केट में लाया गया है। ये गाड़ी एक बार चार्ज होने पर 306 किमी की रेंज देती है। वहीं, Tata Tigor EV की भारत में फिलहाल कीमत 12.24 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

ZS EV
एमजी मोटर इंडिया ने इस साल की शुरुआत में मार्केट में अपना पहला EV जेडएस ईवी को उतारा। जिसके बाद सितंबर 2022 में इसकी 412 यूनिट्स गाड़ियां बिकी। अब नई अपडेटेड एमजी जेडएस ईवी में 50.3 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है। जिसपर कंपनी दावा करती है कि ये मॉडल अब 461 किमी प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम है। MG ZS EV की मौजूदा कीमत 22.58 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

Hyundai Kona
भारत में पहली लंबी दूरी की मास-मार्केट EV Hyundai Kona बनी। इस गाड़ी को 2019 में दोबारा लॉन्च किया था। South Korean कंपनी Hyundai ने बीते महीने भारत में Kona Electric की 121 यूनिट बेचे। इस गाड़ी में 39.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक उपलब्ध है। साथ ही ये प्रति चार्ज 452 किमी की रेंज देती है। इसकी मौजूदा कीमत 23.84 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

BYD e6 MPV
इस लिस्ट में आखिरी नाम है BYD e6 MPV ka। BYD India ने सितंबर 2022 में e6 MPV की 63 इकाइयां बेची हैं। BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV 71.7 kWh बैटरी पैक से बनी है। सिंगल चार्ज पर ये गाड़ी 520 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपये है।