Skoda ने पेश की नई Electric Car – दमदार शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी 500km की रेंज..

डेस्क : दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों EV की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसके चलते कई कंपनियां तेज़ी से इलेक्ट्रिक वाहन EV मार्केट में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही हैं। इसमें में अब एक नया नाम जुड़ गया है।

चेक रिपब्लिक की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) ने एक नई इलेक्ट्रिक कार EV को दुनियाभर के सामने पेशकर दिया है। इस कार का नाम स्कोडा Enyaq RS iV है। 31 जनवरी 2022 को ही इस कार Skoda के लिए प्राग (Prague) में एक ग्लोबल प्रीमियर भी आयोजित किया गया था।

कब देगी ये मार्केट में दस्तक?

कंपनी ने अब तक इस नई इलेक्ट्रिक कार EV को मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। पर एक रिपोर्ट के अनुसार इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी भी है।

डिज़ाइन

Skoda Enyaq RS iV का फ्रंट इसके SUV वर्ज़न जैसा ही होगा। सेंटर में सिग्नेचर स्कोडा ग्रिल के साथ LED हेडलैम्प्स भी होंगे। साथ ही इसमें C शेप के टेललैम्प्स भी मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कार में 20 इंच और 21 इंच अलॉय व्हील्स के ऑप्शंस भी मिलेंगे। RS लुक को हाई ग्लॉस ब्लैक कलर से पेंट किया गया है।

इस नई इलेक्ट्रिक कार EV में इनमें रेडिएटर ग्रिल, फ्रंट एप्रन पर अटैचमेंट, विंडो फ्रेम, आउटर मिरर कैप, रियर डिफ्यूज़र और Skoda लोगो और रियर पर मॉडल का नाम देखने को मिलेगा। कंपनी की तरफ से फ्रंट फेंडर को ग्रीन RS लोगो के साथ डिज़ाइन किया है। वहीँ Enyaq RS के स्टैंडर्ड इक्विपमेंट में क्रिस्टल फेस का भी इस्तेमाल किया गया है और इसमें 131 LED रेडिएटर ग्रिल को बैकलाइट किया गया है। इस कार का इंटीरियर भी बेहतरीन तौर पर डिज़ाइन भी किया गया है और यह काफी आरामदायक है।