आ रही Mahindra की दमदार Bolero अपने नए अवतार में – जानिए इसमें क्या है आपके लिए ख़ास

डेस्क : देश के स्वामित्व वाली कंपनी महिंद्रा (Mahindra) अपने ग्राहकों की सबसे चहेती गाड़ी में से एक महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को एक बार फिर से अपने नए अवतार में मार्केट में लांच करने के लिए तैयार है। आपको बता दे की इस नई दमदार SUV को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया हैं।

पिछली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट (Mahindra Bolero Facelift) में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव किए जाएंगे और तकनीकी रूप से ये कार पहले जैसी ही होगी। इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा (Mahindra) की नई बोलेरो दो रंगों वाले एक्सटीरियर के साथ आएगी। अब ये जानकारी सामने आई है महिंद्रा ने आखिरकार 2022 बोलेरो के अगले हिस्से में दो एयरबैग्स दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ऑटोमोटिव मई या जून 2022 में नई Bolero लॉन्च कर देगी, वहीं कंपनी की ओर से अब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

SUV के अगले हिस्से में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है और ये टॉप मॉडल के साथ मिल सकते हैं। हेडलैंप पहले जैसी डिजाइन वाला है लेकिन इसके अंदर की डिजाइन में कुछ बदलाव दिख रहा है। कंपनी इस नई SUV के साथ नए फीचर्स भी जोड़ सकती है। जिसमें बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। यही नही.. नए फीचर्स और बदला हुआ केबिन नई महिंद्रा बोलेरो को मिल सकता है। कार के साथ एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे। आपको बता दे की 2022 महिंद्रा बोलेरो के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.5-L डीजल इंजन मिल सकता है जो 75 बीएचपी ताकत और 210 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

ARI के अनुसार, एक लीटर डीजल में ये SUV 16.7 किमी तक चलती है। तीन सिलेंडर वाला होने के बाद भी ये इंजन तगड़ा है और तेजी से कार को रफ्तार पर ले आता है। बता दे की जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।