खुशखबरी! अब 1 रूपये प्रति किमी दौड़ेगी आपकी कार, Nitin Gadkari ने बडी घोषणा..

डेस्क : वर्तमान में पेट्रोल-डीजल का खर्च लोगों की जेब ढीला कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार आसमान छूता जा रहा है। लोग इसके बढ़ते कीमतों से परेशान हो गए हैं। ऐसे में सरकार जनता को महंगे पेट्रोल-डीजल के दाम से बचाने के लिए कई विकल्प की तलाश कर रही है। और वो इसमें कामयाब भी हो रहे हैं।

दरअसल ग्रीन हायड्रोजन से चलने वाली कार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मालूम हो कि ग्रीन हायड्रोजन युक्त पहली कार को भारत लाया गया है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक न्यूज चैनल में कहा कि ग्रीन हायड्रोजन से चलने वाली कार जल्द ही भारतीय बाजार में आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस कार की सवारी भी किए।

दरअसल, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में एक न्यूज में एक कार्यक्रम में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कम आवश्यकता पड़ेगी। वे भारत में ग्रीन हाइड्रो-पावर्ड कार बाजार में प्रवेश करने के लिए कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं। जिससे यह कार अतिशीघ्र आमजनों तक पहुंच सके।

इसके अलावा गडकरी ने कहा कि सरकार अगले 6 महीने में फ्लेक्स फ्यूल इंजन (Flex Fuel Engine) अनिवार करेगी। बतादें की इस नियम को सभी वाहनों के लिए लागू किया जएगा। वहीं सभी ऑटो कंपनियों को अपने वाहनों में फ्लेक्स फ्यूल इंजन लगाने के आदेश दिए जाएंगे। जिससे लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ते कीमतों की मार न सहना पड़े।