सड़क पर गाड़ी चलाने के बदले नियम – अब 1 अक्टूबर से अनिवार्य होंगे टायरों से जुड़े ये नियम..

डेस्क : सड़क दुर्घटना लगातार होते बृद्धि को देखते हुए कई अहम कदम उठाए गए है। इस संबंध में सरकार हर दिन कुछ नया कर रही है, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आए। इसी कड़ी में टायरों के डिज़ाइनों में बढ़ाव किया जाएगा। सरकार की ओर से टायर से संबंधित नियम जारी भी कर दिया गया है।

इस नियम के तहत 1 अक्टूबर 2022 से बाजार में नए डिज़ाइन के टायर लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं अप्रैल 2023 से यह हर गाड़ी के लिए अनिवार्य हो जाएगा। नए नियमों के तहत 3 प्रमुख कैटेगरी C1, C2 और C3 टायर्स के लिए बनाए जाएंगे। उपरोक्त दिए गए सभी कैटेगरी ऑटोमोटिव इंडियन स्टैंडर्ड के दूसरे चरण के तहत अनिवार्य होंगे। इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में दसवें संशोधन की अधिसूचना जारी की गई है।

सरकार की ओर से ईंधन दक्षता के हिसाब से टायरों की स्टार रेटिंग का सिस्टम बनाया गया है। इसके अलावा टायरों के कई नए मानक भी स्थापित किए जाएंगे। इसमें रोलिंग रेजिस्टेंस, वेट ग्रिप और रोलिंग साउंड एमिशन शामिल है। नए टायरों के डिज़ाइन उनके घर्षण, गीली सड़क पर पकड़ और तेज गति पर नियंत्रण के अलावा वाहन चलाते समय वे कितना शोर करते हैं, आदि के आधार पर उन्हें सुरक्षित रखेंगे।