Toll Tax : निजी वाहन मालिकों की बल्ले बल्ले! अब केवल कमर्शियल वाहन ही चुकाएंगे टोल –

डेस्क : इस देश की सड़के जैसे-जैसे बदल रही हैं, वैसे ही कुछ किलोमीटर पर टोल टैक्स भी आपको मिल जाएंगे। टोल का किराया अब हर जगह ही काफी ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि एक्सप्रेसवे या राजमार्ग का इस्तेमाल करने को आपसे से पैसे लिए जाते हैं।

चूंकि एक्सप्रेसवे के निर्माण में जो भी व्यय आता है, इसी से उसकी भरपाई होती है। हालांकि, अब मध्य प्रदेश के लोगों को वहां जाने वालों के मजे आने वाले हैं। आपको बता दें कि यहां अब प्राइवेट वाहनों का टोल टैक्स नहीं लगेगा। केवल कमर्शियल वाहन ही टोल टैक्स देंगे।

MPRDC (Madhya Pradesh Road Development Corporation Limited) के DM एमएच रिजवी ने बताया कि पहले सभी 4 पहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने का निर्णय लिया गया था। लेकिन सरकार के आदेश पर अब कमर्शियल वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाएगा।

पिछले महीने हुई कैबिनेट की बैठक में इस रूट पर कार, जीप और यात्री बसों समेत निजी वाहनों को टोल टैक्स में राहत देने का भी फैसला किया गया था। जिसके बाद नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह बताया जा रहा है कि अगले महीने तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त मार्ग पर बने तीनों टोल ब्लॉक भी शुरू हो जाएंगे। उल्लेखनीय है MPRDC ने 3 माह पूर्व उक्त सड़क पर डामर का काम भी करवाया है। इसकी राशि वसूल करने के लिए टोल टैक्स वसूलने का निर्णय लिया गया है।

इन लोगों को नहीं देना होगा अब टोल टैक्स

वहीं आपको बता दें कि सरकार की तरफ से कुछ कैटेगरी भी निर्धारित की गई हैं। इसमें शामिल लोगों को टोल टैक्स का भुगतान करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पहले 9 लोगों को इन श्रेणियों में शामिल किया गया था, जबकि अब इसे बढ़ाकर अब 25 कर दिया गया है। इनमें सरकारी कर्मचारियों से लेकर शव ले जाने वाले वाहन शामिल हैं, जिन पर कोई टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है।