खुशखबरी! अब हाईवे पर नही देना होगा कोई Toll Tax – सरकार ने कही ये बात..

डेस्क : अगर आप भी हाईवे पर सफर करने जा रहे हैं या कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। हाल ही में एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ लोगों को सरकार की तरफ से टैक्स में छूट भी मिलेगी यानी उन्हें टोल टैक्स नहीं देना होगा।

तो आइए आपको बताते हैं कि सरकार कुछ लोगों को टोल टैक्स में छूट दे रही है या नहीं…इसको लेकर PIB ने एक ट्वीट किया है। PIB ने अपने आधिकारिक से एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक WhatsApp मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों को भारत के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में छूट मिलेगी, जिसके लिए ID कार्ड दिखाना जरूरी होगा।’ हालांकि, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।

टोल टैक्स में किसे मिलती है वरीयता?

PIB ने एक लिंक शेयर किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गयी है कि भारत में किसे टोल टैक्स से छूट है। इसमें भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, लोकसभा राज्यसभा अध्यक्ष और सांसद आदि भी शामिल हैं। इसके साथ ही, एम्बुलेंस और शव वाहनों को भी टोल टैक्स से छूट दी गयी है।

आप खुद से किसी भी मैसेज का कर सकते हैं फैक्ट चेक

सोशल मीडिया के इस जमाने में कई बार गलत खबरें वायरल होने लगती हैं। अगर आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट या Whatsapp पर आ रही किसी खबर पर शक है तो आप PIB के जरिए फैक्ट चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट होगा। इसके अलावा आप WhatsApp नंबर 8799711259 या E-mail pibfactcheck@gmail.com पर भी जानकारी भेज सकते हैं।