अब Petrol-CNG भूल जाइए! Maruti लेकर आ गई Flex-Fuel पर चलने वाली WagonR..

न्यूज डेस्क : देश की सबसे प्रसिद्ध और बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी एक बार फिर अपनी एक कार को लेकर चर्चा में है। दरअसल कंपनी मारुति सुजुकी फ्लेक्स फ्यूल के माध्यम से चलने वाली वैगनआर को लेकर आई है। इसका मतलब यह है कि यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों के मिश्रण पर कार्य करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इस कार को दिल्ली में हुए एक इवेंट में पेश किया है। इसका अनावरण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया है।

Flex Fuel के बारे में

फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। यही कारण है कि इसे वैकल्पिक ईंधन भी कहा जाता है। इसे पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल इंजन पूरी तरह से पेट्रोल या इथेनॉल पर भी चल सकते हैं। फ्लेक्स अंग्रेजी के शब्द फ्लेक्सिबल से लिया गया है।

इसी तकनीक पर काम करते हुए Maruti ने इस WagonR को पेश किया, जिसे कुछ सालों में आम जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा। मारुति सुजुकी के मुताबिक, वे इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बायो-गैस, इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल समेत कई तकनीकों पर काम कर रहे हैं। कंपनी पहले ही मार्च 2023 तक अपने सभी मॉडलों को ई20 ईंधन के अनुरूप बनाने की घोषणा कर चुकी है।

फ्लेक्स फ्यूल के ये फायदे

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए फ्लेक्स फ्यूल और ई-वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। गडकरी ने कहा कि देश में 40 फीसदी प्रदूषण की वजह पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन हैं।