Baleno और WagonR को पीछे छोड़ ये कार बन गई नंबर-1, कीमत सिर्फ 4 लाख से शुरू..

डेस्क : मारुति सुजुकी ने हाल ही में मारुति ऑल्टो K10 मार्केट में उतारी। और ये मॉडल लोगों को बेहद पसंद आया, यही कारण है कि बीते महीने यानी सितंबर (2022) में यही ऑल्टो K10 sabse ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। मारुति की इस गाड़ी ने इसने बलेनो (अगस्त में सबसे ज्यादा बिकी) और वैगनआर (अगस्त में दूसरी सबसे ज्यादा बिकी गाड़ी) को भी पछाड़ दिया है और सितंबर में इसने सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का खिताब अपने नाम किया।

आपको बता दें मारुति ऑल्टो की 24,844 इकाइयों सितंबर में बिकी। इस मॉडल की कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बीते महीने के जारी आंकड़ों के अनुसार मारुति ऑल्टो की सोल्ड यूनिट्स और देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकी कार की यूनिट्स में 4000 से भी ज्यादा यूनिट का अंतर है। ऑल्टो के बाद है Wagon, जो 20,078 यूनिट बिकी है। इस महीने WagonR ने Baleno को पछाड़ा जहां अगस्त में Baleno ने उसे पीछे छोड़ा था, वहीं अब WagonR ने Baleno को सितंबर में पछाड़ दिया। मारुति Baleno की 19,369 इकाइयां सितंबर में बिकी हैं, जिसके साथ ही बिक्री के मामले में यह तीसरे नंबर पर रही है।

Baleno के बादचौथे नंबर पर रही Maruti Suzuki Brezza। बीते महीने इसके 15,445 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके बाद पांचवे स्थान पर Tata Nexon रही। सितंबर के महीने में टाटा नेक्सन की कुल 14,518 यूनिट सेल हुई। वहीं, अगस्त में इस मॉडल की 15,085 यूनिट बिकी थीं। यानी सितंबर में इसकी बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई। बीते महीने बीते महीने छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है हुंडई क्रेटा। सितंबर में क्रेटा की कुल 12,866 यूनिट बिकी हैं।

हुंड क्रेटा के बार सांतवें नंबर पर मारुति इको रही। बीते महीने इसके 12,697 यूनिट बिके। फिर, इसके बाद आठवें नंबर पर Tata Punch रही. टाटा पंच की 12,251 यूनिट बेची गईं। उसके बाद नौवें स्थान पर मारुति स्विफ्ट आई और इसकी 11,988 यूनिट्स सितंबर में बिकी। साथ ही 10वें नंबर पर हुंडई वेन्यू रही, इसकी 11,033 यूनिट बिकी हैं।