डेस्क : Mahindra and Mahindra कपंनी जल्द ही XUV300 Facelift को पेश करने जा रही है। इस आगामी SUV के स्पाई शॉट्स हाल में सामने आए हैं। जिसमें New Mahindra XUV300 Facelift को नए ट्विन पीक्स के साथ लॉच किया जाएगा।
New XUV300 Facelift के टेस्टिंग मॉडल को कवर किया गया है। साथ ही तस्वीरों में इसका सिर्फ फ्रंट को ढंका हुआ है और बॉडी के बाकी हिस्सों को साफ तौर पर आप देख सकते है। इसमें वही प्रोजेक्टर हेडलाइट यूनिट्स दिये गए हैं और साथ ही इसकी ग्रिल और लोअर एयर डैम पोजिशनिंग भी एक जैसी दिखती है। यहां तक कि फॉग लैंप और DRL भी एक समान हैं।
Mahindra XUV300 Facelift के डिजाइन में बदलाव : XUV300 Facelift के दूसरे बदलावों में सफेद छत के साथ ही साथ नया डार्क ब्लू कलर भी लॉच किया जाएगा। अभी XUV300 सिर्फ रेड रेज, पर्ल वाईट, नेपोली ब्लैक, डीसैट सिल्वर, एक्वा मरीन और गैलेक्सी ग्रे कलर में मौजुद है। एक्वा मरीन और रेड रेज की हम बात करें तो एक वाईट रूफ वाला डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी मौजुद है। XUV300 फेसलिफ्ट में सबसे खास बदलाव इसके फेंडर पर इसकी T-GDI बैजिंग में की गई है।
Mahindra XUV300 Facelift का इंजन : New XUV300 Facelift को अपडेटेड नए टर्बो इंजन के साथ लॉच किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 130 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। यह नया पावरट्रेन आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले 20 bhp और 30 Nm ज्यादा पावर आउटपुट देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और 6-स्पीड AMT से जोड़ा गया है।
Mahindra XUV300 Facelift की लॉन्चिंग : रिपोर्ट्स कि मानें तो नई XUV300 को दिवाली के आसपास या अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में इस फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत ज्यादा हो सकती है. Mahindra XUV300 , Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Toyota Urban Cruiser कांटे की टक्कर दे सकती हैं.