आ रही Mahindra की नई पावरफुल Electric SUV, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स..

डेस्क : Mahindra and Mahindra ने XUV400 Electric का ऑफिसशियल टीजर पेश किया है। इसी के साथ कंपनी ने इस Electric SUV को पेश किए जाने की तारीख भी घोषित किया है। इसे 8 सितंबर, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। XUV400 महिंद्रा की पहला इलेक्ट्रिक वीइकल होगी। साथ ही भारत में लॉन्च होने के बाद XUV400 Electric का मुकाबला Nexon EV Prime और Nexon EV Max से होने जा रहा है।

जाहिर है मौजूदा समय में Nexon EV पैसेंजर ईवी सेगमेंट पर हावी होगा। और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 85 फीसदी से ज्यादा होगी। XUV400 महिंद्रा की पहले से मौजूद XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। लेकिन XUV300 की लंबाई 3,995 mm है, वही Mahindra XUV400 Electric की लंबाई 4.2 मीटर है। ऐसे में आगामी कार के अंदर बूट स्पेस भी ज्यादा होगा। Mahindra XUV400 Electric SUV में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV में नया ब्रॉन्ज लोगो है जिसे इस महीने की शुरुआत में XUV700 इलेक्ट्रिक वर्जन पर शोकेस किया गया गया है।

जाहिर है महिंद्रा ने 2020 Auto Expo में eXUV300 कॉन्सेप्ट को शो किया गया गया है। इस कॉन्सेप्ट मॉडल के खास फीचर्स में टॉप-माउंटेड L-शेप के LED DRL, स्लीक हेडलैंप, क्लोज-ऑफ फ्रंट ग्रिल, बॉडी क्लैडिंग, रियर बम्पर, रियर स्पॉइलर और शार्प टेल लैंप मौजूद हैं।

Mahindra XUV400 Electric की रेंज और पावर : रिपोर्ट्स के अनुसार XUV400 में दो बैटरी पैक ऑप्शन है। इसके पॉवरट्रेन में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा। यह इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 150 hp की पावर उत्पन्न करेगा। इस Electric SUV की रेंज लगभग 350-400 किलोमीटर तक होगी। वहीं Standard Nexon EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज 312 किमी होगी।