Mahindra And Mahindra : महिंद्रा अपने दमदार गाड़ियों की वजह से काफी चर्चित है। महिंद्रा के नई स्कॉर्पियो एन लॉन्च होने के कुछ ही मिनटों बाद एक लाख से अधिक लोगों ने बुक कर लिया। इस गाड़ी को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा इस स्कॉर्पियो पर आधारित नेक्स्ट जेन महिंद्रा बोलेरो को पेश करेगी। इसके अलावा महिंद्रा की ओर से इस साल के 8 सितंबर 2022 को XUV300 प्लेटफॉर्म पर आधारित XUV400 ऑल-इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च कर सकती है। तो आइए नई बोलेरो को विस्तार से बात करते हैं।
इन गाड़ियों में दिखेगा काफी दम : महिंद्रा 5-डोर थार और नेक्स्ट जेन महिंद्रा बोलेरो को पेश करने वाली है। बता दें कि ये SUVs नए Scorpio N प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। इन दोनों गाड़ियों को 2023-24 वित्तीय वर्ष में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। महिंद्रा की नई बोलेरो पुराने मॉडल से भी अधिक सुरक्षित होगी। दरअसल इसके स्कॉर्पियो एन के लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर डिजाइन और तैयार किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में सबसे पसंदीदा गाड़ी : बता दें महिंद्रा बोलेरो की मौजूदा मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक पसंद की जाती है। इसे लोग मजबूत डिजाइन से आकर्षित होकर खरीदते हैं। बता दें कि महिंद्रा की बोलेरो सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। अब इस नई बोलेरो को महिंद्रा स्कार्पियो एन पर आधारित रखेगी। जिससे लोगों को काफी नया देखने को मिलेगा।
नेक्स्ट जेन महिंद्रा बोलेरो में थोड़ी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी साइज को बढ़ाया जा सकता है। साइज बढ़ने से बोलेरो के केबिन में जगह पर्याप्त हो सके। इसके अलावा इस बोलेरो को 6, 7 और 9 सीटों में पेश करने की संभावना है। इसके साथ ही, टॉप-स्पेक मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक एसी जैसे कई अत्याधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।