डेस्क : देश में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की गाड़ियां लोगों में काफी पसंद की जाती है। लोग काफी समय से महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि यह इंतजार खत्म हो गया है है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक सेगमेंट Mahindra XUV400 को लॉन्च कर दिया है। वही लोगों में भी महिंद्रा के इलेक्ट्रिक विकास विकल्प व्हीकल्स को लेकर एक्साइटमेंट है। महिंद्रा की Mahindra XUV400 टाटा की इलेक्ट्रिक वाहन को सीधे टक्कर देगी।
मालूम हो कि महिंद्रा ने साल 2020 में ही अपनी नई ईवी (महिंद्रा एक्सयूवी400) की एक झलक पेश की है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो के दौरान कार की पेशकश की थी लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी के अंतिम उत्पाद (महिंद्रा एक्सयूवी400) को अपडेटेड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। नई कार का डिजाइन ग्राहकों के लिए कितना आकर्षक होगा यह तो लॉन्च के दिन ही पता चलेगा। क्योंकि कंपनी ने अभी तक कार के डिजाइन (महिंद्रा एक्सयूवी400) को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
जानकारों का कहना है कि महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक ईवी (महिंद्रा एक्सयूवी400) दो बैटरी ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। इसके अलावा कार (Mahindra XUV400) को ट्विन पीक्स लोगो और प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ सॉलिड ग्रिल के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी कार में एक बेहतरीन फीचर जोड़ सकती है (महिंद्रा एक्सयूवी400) क्योंकि यह अपने ग्राहकों के लिए ऑटोमेकर की ओर से पहला इलेक्ट्रिक वाहन होगा। Mahindra की नई कार (Mahindra XUV400) में भी सनरूफ फीचर से ग्राहकों को लुभाते हुए देखा जा सकता है।